दुमका:अपराधियों का दुस्साहस,दिनदहाड़े घर के दरवाजे पर आकर 3.80 लाख की छिनतई…जांच में जुटी है पुलिस..

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने सेवा निवृत्त शिक्षक सह धान कारोबारी नंदलाल भगत से घर के दरवाजे पर ही 3.8 लाख रुपये से भरा बैग झपट लिया।नंदलाल भगत के पुत्र राजेश भगत के अनुसार,एसबीआई हंसडीहा शाखा से 4.5 लाख रुपये निकाले थे,जिसमें से 70 हजार रुपये अपने पास रखकर शेष राशि पिता को देकर घर भेजी गई थी।इसी दौरान घर पहुंचते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने मौका पाकर बैग छीनकर हंसडीहा चौक की ओर फरार हो गए।

छिनतई के दौरान करीब 80 वर्षीय नंदलाल भगत ने साहस दिखाते हुए अपराधियों का विरोध किया।अपराधियों ने उन्हें घसीटते हुए सड़क पर गिरा दिया, जिससे वे घायल हो गए, फिर भी उन्होंने शोर मचाया।समय पर स्थानीय लोगों के नहीं पहुंच पाने के कारण अपराधी फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जिम्मी हांसदा व एसआई दिलीप हांसदा ने पुलिस बल के साथ पीछा किया।लेकिन अपराधी तबतक भागने में कामयाब हो गया।पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनमें अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं।सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहचान कर लगातार छापेमारी जारी।पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।

error: Content is protected !!