दुमका: 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी ने सेंट्रल जेल में की आत्महत्या…
दुमका।झारखण्ड के दुमका सेंट्रल जेल से बड़ी खबर आ रही है।गुरुवार 1 मई 2025 को दोपहर में पवन राय नामक कैदी ने जेल के बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उस पर रिश्ते की नाबालिग भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप था। पवन राय ने बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगा ली।किसी की नजर पड़ी, तो जेल के बंदियों ने उसे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के रहने वाले पवन राय ने 16 अप्रैल की शाम खेत में शौच के लिए गयी अपनी 14 साल की भतीजी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी। अगले दिन पुलिस ने उसका शव बरामद किया। 10 दिन के बाद 27 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 28 अप्रैल से आरोपी ने खाना-पीना छोड़ दिया। 30 अप्रैल को जेल प्रशासन के समझाने पर उसने खाना-पीना शुरू किया।
–16 अप्रैल को दुष्कर्म के बाद भतीजी को मार डाला
–17 अप्रैल को मिला था किशोरी का शव
–27 अप्रैल को आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी
–01 मई को जेल के बाथरूम में कर ली आत्महत्या
मिली जानकारी के अनुसार,एक मई को दोपहर में वह नहाने के लिए जेल के बाथरूम में गया। बाथरूम में ही गमछे के सहारे फांसी लगा ली उसको लटकता हुआ देख बाकी कैदियों ने नीचे उतारा। जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद पवन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया।
दुमका सेंट्रल जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर का कहना है कि बंदी को जीवित हालत में फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन अस्पताल ले जाने की क्रम में उसकी मौत हो गयी।उसने जेल में फांसी क्यों लगायी, इसकी जांच की जा रही है।