बाइक सवार को बचाने में चालक ने मोड़ा वाहन, रेलिंग टूटी…नदी में गिरने से बचा पिकअप वैन…
गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिहीह जिले में गिरिडीह-डुमरी मेन रोड स्थित बराकर नदी पुल पर बुधवार को एक पिकअप वाहन पलट गया। हजारीबाग से जनरेटर लेकर गिरिडीह जा रहा वाहन वापसी के दौरान पुल पर बेकाबू हो गया। वाहन ने पुल की रेलिंग को तोड़ दिया, लेकिन नदी में गिरने से बच गया।चालक सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुल पर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के लिए उन्होंने वाहन मोड़ा और ब्रेक लगाया। इस दौरान टायर फिसल गया और वाहन पलट गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत चालक की मदद की। मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुल पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले एक ट्रेलर टायर फिसलने से नदी में गिर गया था। लोगों ने प्रशासन से पुल पर यातायात नियंत्रण और अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है।

