देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, युवती सहित चार गिरफ्तार…
देवघर।झारखण्ड के देवघर नगर थाना पुलिस ने एक बड़े लूटकांड का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गए तीनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। यह मामला शंख मोड़ के पास हुई एक वारदात से संबंधित है।जांच के दौरान यह सामने आया कि घटना में एक युवती की मुख्य भूमिका थी। युवती ने वादी की स्कॉर्पियो शंख मोड़ के पास रुकवाई, जिसके बाद उसके साथियों ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह मामला देवघर नगर थाना दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी के दौरान राजा चौधरी उर्फ राजू महथा, मनीष कुमार, शुभम पोद्दार और सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के सदस्य पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

