हाईकाेर्ट के अधिवक्ता से मांगा 2 कराेड़ की रंगदारी, पैसा के लिए 7 दिनाें का अल्टीमेटम दिया है अपराधी..

 

राँची।राजधानी राँची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा में रहने वाले हाईकाेर्ट के एक अधिवक्ता से राहुल दुबे गैंग के नाम पर 2 कराेड़ की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित अधिवक्ता का नाम कुणाल भारतेंदु है। कुणाल ने पूरी घटना की जानकारी खेलगांव थाने काे देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित अधिवक्ता ने कहा है कि 9 दिसंबर की दाेपहर लगभग 2:42 बजे वह अपने घर पर थे। इसी दाैरान उनके माेबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्डकाॅल आया। दाेपहर 2.59 बजे जब उसी नंबर पर काॅल बैक किया ताे फाेन रीसिव करने वाले ने खूद का परिचय राहुल दुबे गैंग से प्रकाश शुक्ला के रूप में दी। उसने पूछा कि तुम कुणाल सिंह बोल रहे हो ना, इसके बाद उसने यह भी पूछा कि तुम जमीन का कारोबार करते हो। इसके बाद उन्होंने ताया कि मैं राँची हाईकोर्ट में अधिवक्ता हूं। हालांकि इसके बाद भी जान से मारने की धमकी देते हुए 2 कराेड़ की रंगदारी मांगी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने यह भी कहा है कि अगर एक सप्ताह में पैसा नहीं मिला तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फाेन करने वाले अपराधी के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस काे सूचना नहीं देने की हिदायत, डरा-सहमा हुआ है पूरा परिवार

अधिवक्ता काे धमकी देने वाला अपराधी ने सख्त हिदायत दिया है कि पुलिस काे सूचना नहीं देगा। पुलिस काे सूचना देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है। घटना के बाद से पीड़ित व उसका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है।

error: Content is protected !!