रामगढ़ के भदानी नगर में महिला का मिला शव…हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस…

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा-भदानीनगर फोर लेन पर चैनगढा ब्रिज के पास एक महिला का शव मिला है। भदानी नगर थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा स्थित मदन कुट्टी दुकान के पास शनिवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है। भदानीनगर ओपी प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की हत्या या रेप की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका का मायका कौआ बेड़ा में और ससुराल बासल घाघरा में है। बताया जा रहा है कि महिला रामगढ़ में सत्संग सुनने गई थी और लौटते समय यह घटना हुई।यह पूरी घटना कुट्टी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में महिला को सुनसान जगह पर खड़ा देखकर एक ट्रक ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी रोककर उससे बात की। हालांकि, इसके बाद का फुटेज स्पष्ट नहीं है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!