ननिहाल में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव खेत में मिला,इलाके में सनसनी,जांच में जुटी है पुलिस…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत अलीनगर गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक 25 वर्षीय युवक का शव लावारिस हालत में खेत में पड़ा देखा। घटना की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी रामबिलास पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संजय अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। वह बचपन से ही अलीनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। घर के इकलौते चिराग की असमय और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आगे की जांच और कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

error: Content is protected !!