धनबाद:पत्थर खदान में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कसियाटांड में पत्थर खदान में एक 45 वर्षीय व्यक्ति शव मिला। पत्थर खदान में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीण पहुंचे।फिर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

