गिरिडीह:आत्महत्या करने वाले पंचायत सेवक के घरवालों का बुरा हाल, बेटी-बहू ने कहा- हमें चाहिए इंसाफ..

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में डुमरी के बीडीओ, रोजगार सेवक,पीएम आवास योजना के ब्लॉक कोर्डिनेटर और बलथरिया पंचायत के मुखिया पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत हो गई है।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है घरवाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं।रविवार को कुछ पत्रकार मृतक सुखलाल के कुलगो स्थित घर पर पहुँचे तो यहां पता चला कि मृतक की तीन बेटी अंजू देवी, ललिता देवी और शोभा हैं।इसके अलावा एक पुत्र जितेंद्र हैं। मृतक की पत्नी का नाम श्यामती देवी है। घर पर मृतक की बेटी अंजू देवी, ललिता देवी के अलावा बहू सुनीता देवी मिलीं।तीनों लगातार रो रही थीं। इनका कहना था कि उनके पिता के साथ गलत किया गया।

मृतक की बेटियों ने बताया कि गुरुवार की रात को ही फोन पर उनके पिता की फोन पर कहासुनी हुई थी। देर रात तक कहासुनी चलती रही।फिर दूसरे दिन पिता ने भोजन किया और घर से ब्लॉक के लिए चले गए। उन्होंने कहा कि पिता ने उन्हें कुछ नहीं बताया। शुक्रवार की दोपहर उन्हें पता चला कि पिता ने ब्लॉक परिसर में ही आत्महत्या कर ली है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दोनों बेटियों का कहना है कि उनके पिता चार माह से प्रताड़ित हो रहे थे।वे अंदर ही अंदर घुट रहे थे।

मृतक की बहू सुनीता गंभीर आरोप लगाती हैं। सुनीता का कहना है कि उनके ससुर पर गलत तरीके से आवास आवंटित करने का दबाव बनाया जा रहा था।उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का आवास पक्का है इसके बावजूद उन्हीं को आवास को रिपोर्ट करने को कहा जा रहा था। इसका विरोध ससुर कर रहे थे लेकिन बीडीओ, मुखिया पति के अलावा चारों आरोपित दबाव बना रहे थे। इसी दबाव के कारण उन्होंने जान दी है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें इंसाफ चाहिए।

मुखिया ने कहा-मीटिंग में बीडीओ के साथ पंचायत सेवक की हुई थी कहासुनी

इधर, बलथरवा की मुखिया उर्मिला देवी से भी उनका पक्ष लिया गया।मुखिया ने बताया कि आवास को लेकर ब्लॉक में बैठक हुई थी। बीडीओ ने बैठक ली थी। वह भी बैठक में थीं।यहां बीडीओ ने ही पंचायत सेवक को कुछ कहा था बाकी उन्हें कुछ पता नहीं।उन्होंने कहा कि बैठक में तो सिर्फ बीडीओ कहती हैं और बाकी लोग सुनते हैं।

“डुमरी के बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था।बाद में इलाज के दरमियान मौत हो गई।इस पूरे मामले की जांच चल रही है। घटना के पीछे के पीछे क्या वजह थी उसे भी तलाशा जा रहा है। मृतक के परिजनों के साथ प्रशासन खड़ा है, उन्हें इंसाफ मिलेगा” – संतोष गुप्ता, एसडीएम, सरिया बगोदर

बता दें कि शुक्रवार को डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पंचायत सेवक ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया है. शनिवार की देर रात को पंचायत सेवक ने इलाज के दरमियान राँची के रिम्स में दम तोड़ा। इधर।इस मामले की जांच डीसी द्वारा गठित टीम ने की है। टीम ने कइयों का बयान भी दर्ज किया है।वहीं आरोपों पर डुमरी बीडीओ पूर्व में ही प्रतिक्रिया दे चुकी हैं और कहती रही हैं प्रताड़ित नहीं किया।दूसरी तरफ इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग शुरू हो गई और लोग कार्रवाई के साथ साथ मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!