नाबालिग को जबरन ले गया था दबंग,पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा…

 

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार कर लिया है।लड़की के पिता ने भरकट्टा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि बीते मंगलवार की शाम करीब छह बजे आरोपी युवक अपने साथियों के साथ उनकी बेटी को घर से उठा ले गया।पीड़ित परिवार के अनुसार, इससे पहले भी उन्होंने बेटी के साथ जबरदस्ती होने पर आवेदन दिया था, लेकिन उस वक्त तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी थी।इसी बीच समझौते का दबाव बनाया गया। लेकिन जब सहमति नहीं बनी तो उसने वारदात को अंजाम दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी।इसमें बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज और भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 40 घंटे के भीतर लड़की और आरोपित युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैदापहरी गांव का निवासी आरोपित दीपक दास किशोरी के साथ फरार होने की कोशिश कर रहा था।दोनों को तोपचांची क्षेत्र से पकड़ा गया और इसके बाद भरकट्टा ओपी लाया गया। आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जबकि लड़की का बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है, वहीं पीड़ित परिवार में भी सुकून लौटा है।

error: Content is protected !!