हथियार के बल पर अपराधियों ने कारोबारी से करीब ढेड़ करोड़ की आभूषण लूट लिया,घर के पास ही घटना को दिया अंजाम, एक आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

 

चाईबासा।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में सोमवार की देर रात एक बड़ी लूट की घटना घटी।तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए।

बताया जाता है कि ज्वेलर्स मालिक रात में अपनी दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकला।इस दौरान उनके हाथ में दो बैग थे, जिसमें जेवरात और कैश मौजूद था।इस दौरान एक व्यक्ति दुकान पर रेकी कर रहा था, दूसरा व्यक्ति उनके घर के दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था और एक व्यक्ति बाइक लेकर भागने की तैयारी में उन्हीं के घर के पास खड़ा था।

इस बीच जैसे ही ज्वेलर्स मालिक स्कूटी लेकर अपने घर पहुंचा, दरवाजे के पीछे छिपा व्यक्ति ने उसे चाकू दिखाकर बैग छिनने लगा।इसी बीच दूसरा व्यक्ति भी वहां आ गया और ज्वेलर्स मालिक को नीचे गिराकर दोनों बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उनके बैग में करीब एक से डेढ़ किलो का सोना था, जिसकी बाजार में कीमत लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपए की है।साथ ही 50,000 रुपये नकद भी थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और व्यवसायी अरुण नंदी पर हमला कर दिया।लुटेरों ने पहले उन्हें डराया फिर उनके हाथ से आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई।इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।व्यापारी संगठन ने प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही चाकुलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चाकुलिया पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।साथ ही पश्चिम बंगाल सीमा से जुड़े इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस मामले को लेकर घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर ने फोन पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस लूट की घटना को बड़े प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया है।हालांकि चाकुलिया थाना पुलिस के तुरंत कार्रवाई से उन्होंने बंगाल से एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई है।फिलहाल उस युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह अंतरराज्यीय अपराधियों का गिरोह प्रतीत हो रहा है।उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!