झारखण्ड पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है अपराधी…! पहले राँची में कोयला कारोबारी को मारी गोली…ठीक 25 घंटे बाद हज़ारीबाग में NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या कर दी….दोनों जगहों पर एक ही अंदाज में गोलीबारी…!
हजारीबाग।झारखण्ड में पहले राजधानी राँची में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया।ठीक 24 घण्टे बाद उसी अंदाज में हजारीबाग में एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी। 24 घंटे में दो बड़ी घटना से पूरे राज्य भर में हड़कंप मचा दिया है।दो जिले में 24 घंटे में दो बड़ी घटनाओं से लोगों के मन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगा है।एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की हत्या ने हजारीबाग की पुलिसिया सिस्टम पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पुलिस मुख्यालय भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे। जहां उन्होंने हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत डीएसपी, एसडीपीओ के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।आईजी ने इस घटना की विस्तृत जानकारी ली है।साथ ही यह भी जाना है कि एनटीपीसी के कर्मी और अधिकारियों को किस तरह की सुरक्षा हजारीबाग पुलिस मुहैया करा रही है। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के कारण को बिंदुवार देखा जा रहा है।
इस घटना के पीछे किसी आपराधिक गिरोह या फिर नक्सली संगठन का हाथ है इसे लेकर भी जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली बताया जा रहा है।जब उनसे पूछा गया कि किसी को हिरासत में लिया गया या नहीं।इस पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि फतह से लेकर हजारीबाग तक एक भी पुलिस चौकी क्यों नहीं है। इस बिंदु पर उन्होंने कहा कि इसे देखा जा रहा है। कहा जाए तो अब तक पुलिस के पास कोई भी ठोस जवाब घटना को लेकर नहीं है। पुलिस घटना पर काफी संवेदनशील दिख रही है।इस बात का दावा भी किया गया है कि बहुत जल्द ही घटना का उद्वेदन कर लिया जाएगा।
बता दें कि हजारीबाग में कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एनटीपीसी के पदाधिकारी की गोली मार दी गयी। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कुमार गौरव डिजीएम डिसपैस केरेडारी मैं अपनी सेवा दे रहा थे।
मृतक कुमार गौरव
इससे पहले राजधानी राँची में शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी।इस घटना में कोयला कारोबारी घायल हो गए थे।जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।वहीं सिटी एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। लेकिन अबतक पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है।पुलिस के अनुसार सीसीटीवी से मिली फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।