राँची के कोतवाली डीएसपी के बिछाए जाल में फिर फंसा अपराधी….देसी पिस्तौल,गोली और ब्राउन शुगर के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची में एक फिर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने फिल्मी अंदाज में नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर के साथ-साथ हथियार भी बरामद किया गया है।राँची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चूड़ी सेंटर गली बाबा अस्पताल के पास अवैध हथियार और मादक पदार्थों के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधी हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर पर छापेमारी कर अवैध हथियार और ड्रग्स बरामद किया है।
गिरफ्तार पांच अपराधी
एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1:15 बजे सूचना मिली कि चूड़ी सेंटर गली बाबा अस्पताल के सामने हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर में कुछ अपराधी साजिश रच रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद हैं।इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्होंने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।डीएसपी के नेतृत्व में दल ने उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की।घेराबंदी के दौरान पुलिस को अपनी ओर आते देख कुछ अपराधी भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि 2 अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, इस गिरोह को पकड़ने के लिये कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने वहीं अंदाज अपनाया जिस अंदाज में पहले अपराधियों को सलाखों के अंदर भेज चुके हैं।एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर डीएसपी श्री सोय ने गुप्तचरों के सहयोग से अपराधी से सम्पर्क कर ब्राउन शुगर खरीदने की बात की फिर खुद खरीदार बनकर नशे के तस्करों के पास पहुँच गए।और फिर फिल्मी अंदाज में अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी की एंट्री हुई।उसके बाद एक के बाद एक पांच अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गिरफ्तार अभियुक्त में हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव- पिता बिक्रम यादव,अनिकेत पाठक, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व. शंकर पाठक,निहाल पांडेय, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व. मनोज पांडेय,नीरज कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता राम बचन यादव और राहुल बड़ाईक, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता शंकर बडाईक शामिल है।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल जिसमें Made in USA लिखा हुआ। 03 जिन्दा गोली,34 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन पुडिया सहित 04.00 ग्राम),मोबाईल फोन-04,नगद 40,000/ रुपये,एक स्कूटी रजि०-JH01CN-3023 और एक बुलेट Jh01GH-6002 बरामद किया गया है।

