पलामू:होली की पार्टी में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद, घर में घुस कर मारी गोली,दो गिरफ्तार

पलामू।होली की पार्टी के दौरान दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था।इस विवाद में दो पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी।गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया है।वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है। यह घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया की है।बताग जाता है कि रविवार को देर रात निमिया में होली को लेकर पड़ोसियों के बीच पार्टी चल रही थी।इसी पार्टी में धीरेंद्र कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह नामक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया था।विवाद के बाद विजय कुमार सिंह अपने घर गया और हथियार लेकर धीरेंद्र कुमार सिंह के घर पहुंचा और उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

गोली धीरेंद्र कुमार सिंह के पीठ में लगी है। उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया है।पाटन के थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मौके से विजय कुमार सिंह और रंजीत कुमार सिंह नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से भी रंजिश थी, होली की पार्टी के दौरान भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था इसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है।गिरफ्तार आरोपियों में से एक जेएमएम का नेता है।

error: Content is protected !!