चाईबासा:सुरक्षबलों ने नक्सलियों के बंकर किए तबाह, 2 आइईडी समेत अन्य सामग्री बरामद
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कोबरा 209 और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त दल बनाकर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान किया गया। इस दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 2 आईईडी और अन्य दैनिक सामग्री 5 नक्सल बंकर से बरामद की गई है। बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।इसके साथ ही नक्सल बंकर को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। जिसके चलते चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ और झारखण्ड जगुआर की टीमों का संयुक्त दल गठित कर लगातार अभियान का संचालन किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को 7.7.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के द्वारा छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में गोला बारूद छिपाकर सुरक्षाबलों के खिलाफ उनका अभियान रोकने और लक्षित कर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखा गया है।जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस) एवं कोबरा 209 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए 8 जुलाई को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया था।
संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए लगभग 2 IED समेत लगभग 5 नक्सल बंकरों से दैनिक सामग्री बरामद की गई है। बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया।
बरामदगी-
इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
वॉकी-टॉकी सेट
सेफ्टी फ्यूज
एरो बम असेंबली
इलेक्ट्रिक वायर
सिरिंज मैकेनिज्म
काला/हरी यूनिफॉर्म
एम्युनिशन पाउच

