चाईबासा:सारंडा के घने जंगलों में सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और कारतूस बरामद
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान में जिला पुलिस बल को लगातार सफलता भी मिल रही है।इसी अभियान के तहत सारंडा वन क्षेत्र स्थित 197 सीआरपीएफ बटालियन और जिला पुलिस के द्वारा गुआ थाना क्षेत्र के रोवांम के तुंबाका के घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया।इस दौरान नक्सलियों का भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। बरामद नक्सली सामानों में 10 बंदूक, भारी मात्रा में गोली, ग्रेनेड,गैस सिलेंडर,खाने-पीने का सामान, गोला बारूद व अन्य चीजें शामिल हैं।
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०)नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल,मोछु,अनल,असीम मंडल,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है,जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस,कोबरा 209 BN,झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार/गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई,जिसके के आलोक में दिनांक 24.02.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सरजामबुरू,तुम्बाहाका,पूर्ति टोला एवं जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान दिनांक 24.02.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत सरजामबुरू और तुम्बाहाका के समीप जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 02 (दो) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार/कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
बरामदगीः-
1.एम0 16 राइफल (5.56 एम०एम०) -01
2.303 बोल्ट एक्शन राइफल-05
3.315 बोर राइफल-03
4.फैक्ट्ररी मेड एयर गन-01
5.एम0 16 राइफल का मैगजीन-02
6.बोल्ट एक्शन राइफल मैगजीन-05
7.315 बोर राइफल मैगजीन-03
8.5.56 एम०एम० का कारतूस-21
9.7.62 एम०एम० का कारतूस-17
10.315 बोर राइफल का कारतूस-267
11.303. बोल्ट एक्शन राइफल का कारतूस-227
12.वायरलैस सेट-03
13.बैटरी-02
14.नक्सली कपड़ा-11 थान
15.ऐम्युनिशन पाउच-08
16.अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
अभियान दल में शामिलः
1.चाईबासा जिला पुलिस
2.सी०आर०पी०एफ० 197 BN.
बता दें कि इससे पूर्व के दिनों में अभियान के क्रम में गोईलकेरा थाना अंतर्गत बोंगासिउ के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सली डंप को सुरक्षाबलों के द्वारा ध्वस्त किया गया था। इस डंप से कई हथियार, कारतूस व अन्य सामग्री बरामद की गई थी। इसे देखते हुए लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।