सीबीआई अवैध खनन केस में अफसरों-राजनीतिज्ञों को नोटिस जल्द देगी

राँची।ईडी के बाद साहिबगंज में अवैध खनन केस में सीबीआई भी रेस है। 1500 करोड़ से अधिक की मनी लाउंडिंग के मामले में ईडी के बाद सीबीआई नामजद अभियुक्तों, अफसरों व राजनीतिज्ञों को नोटिस देने की तैयारी में है। हाईकोर्ट के आदेश पर राँची सीबीआई ने विजय हांसदा द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी (6/22) को पुनः दर्ज कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने इस मामले में नवंबर 2023 में नियमित केस दर्ज किया था। सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी इस प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ईडी जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दायर कर चुकी है।ईडी के केस में राजेश यादव उर्फ दाहू यादव को छोड़ कर सभी जेल जा चुके हैं। ईडी द्वारा की गयी पूछताछ के पहले चरण में दाहू यादव हाजिर हुआ। लेकिन पारिवारिक सदस्यों की बीमारी के नाम पर बाद में आने का वायदा किया। इसके बाद से वह फरार हो गया था। सीबीआई इस केस में तेजी से आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!