दो सगे भाइयों की वज्रपात से मौत,जंगल में मवेशी चरा रहे थे

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में लगातार दूसरे दिन भी हुई भीषण मूसलाधार बारिश ने न केवल सड़कों को नदियों में बदल दिया है, बल्कि यहां पर जान और माल दोनों की छति भी हुई है।तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के दौरान वज्रपात से नावाडीह प्रखंड के पलामू पंचायत में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। दोनों छोटकी कुड़ी स्थित सरायदह गांव के रहने वाले थे।मृतकों की पहचान 62 वर्षीय किशुन किस्कू और 60 वर्षीय चेतलाल किस्कू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हुआ,तो दोनों भाई पास के जंगल में अपने मवेशी चरा रहे थे।भारी बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ खड़े हो गए।इसी दौरान वज्रपात हुआ और दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए।

इधर, मूसलाधार बारिश के चलते बोकारो की सड़कों पर जलधारा बहने लगी थी और निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस रहा था।इसी बीच, जब परिवार को हादसे की सूचना मिली, तो पूरे गांव में मातम छा गया. दोनों सगे भाई थे।परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और खटिया पर शवों को उठाकर घर तक लाए।इस दुखद दृश्य ने गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि वज्रपात से दोनों भाइयों की मौत हुई है, कानूनी प्रक्रिया के बाद सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दे दी गई है।

नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम ने कहा कि आपदा के अंतर्गत मिलने वाला मुआवजा परिवार को दिया जाएगा।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि परिवार के दोनों सदस्य की एक साथ मौत होने से परिवार पर बड़ा आर्थिक संकट आ गया है।ऐसे में सरकार की तरफ से परिवार को अतिरिक्त मुआवजा की राशि दी जाए, क्योंकि ये दोनों व्यक्ति मेहनत मजदूरी करके अपने घर वालों का पालन पोषण करते थे।

error: Content is protected !!