Ranchi:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, एक के खिलाफ केस दर्ज

 

राँची।राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला नाबालिग की माँ के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पंडरा ओपी थाना कांड संख्या 53/26 में बीएनएस की धारा 96 के तहत ईटकी निवासी प्रदीप लकड़ा को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि 9 फरवरी को वादिनी की नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि वह प्रदीप लकड़ा के साथ गई है। आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

error: Content is protected !!