राजधानी राँची में कुछ पुलिस वाले कि हरकत से महकमे की बदनामी… पुलिसकर्मी ही खेला रहे जुआ, पैसा लेकर बेचवा रहा ब्राउन शुगर…!
राँची।राजधानी राँची में अवैध काम के लिए पुलिस ने खूद का रेट तय कर रखा है। जुआ खेलाने से लेकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने तक का धंधा पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग रेट तय कर रखा है। जुआ खेलने वालाें से पुलिस प्रत्येक राउंड में पैसा लेती है,जबकि ब्राउन शुगर बेचने वालाें काे महीना फिक्स कर रखा है। साेशल मीडिया में शुक्रवार काे वायरल ऑडियो-वीडियाे से इस बात का खुलासा हुआ है। वायरल ऑडियो-वीडियाे अरगाेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जाे कुछ दिनाें पहले का है। वायरल ऑडियो-वीडियाे में काेई पुलिसकर्मी जुआ खेलाने का पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा है ताे किसी पर ब्राउन शुगर बेचवाने के लिए पैसा लेने का आराेप लग रहा है। वीडियाे में जुआ खेल रहे लाेगाें के पास खड़ा एक पुलिसकर्मी कार्रवाई करने के बजाए पैसे का डिमांड कर रहा है। प्रत्येक राउंड में उसे पैसा देने की बात जुआ खेल रहा एक युवक कर रहा है जिसका वीडियाे में आवाज स्पष्ट रिकाॅर्ड है। जुआ खेल रहा एक युवक चंद सेकेंड बाद ही पुलिसकर्मी के हाथ में पैसा भी दिया है जिसे वह अपने पास रख लिया है। हालांकि वायरल इस ऑडियो-वीडियाे की पुष्टी नहीं कर रहा।
सुरक्षाकर्मी ही बाइक चाेरी का दिया ठेका, चाेर काे खर्चा भी देने का आश्वासन
वायरल ऑडियो पुलिसकर्मी दिलीप कुमार का बताया जा रहा है जाे फिलहाल लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पीसीआर 7 में तैनात है। सुरक्षा में तैनात दिलीप फाेन पर बातचीत करते हुए युवक काे साैरभ और अन्य के घर से बाइक चाेरी करने का ठेका दे रहा है। इसके लिए वह चाेर काे खर्चा भी देने का भी आश्वासन दे रहा है। माइक में तैनात जयकांत और पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियाें का शराब पीने के अलावा पैसा लेते हुए वीडियाे बनाने का भी ठेका दिलीप ने फाेन पर बातचीत के दाैरान उक्त युवक काे दिया है। हालांकि इस संबंध में दिलीप से बातचीत किया ताे वह खूद काे निर्दाेष बताते हुए कहा कि काफी पुराना ऑडियो-वीडियाे है जाे दुश्मनी साधने की नियत से वायरल किया गया है। ट्रैप करने की नियत से यह ऑडियो-वीडियाे बनाया गया था। इस मामले में पहले ही उसे अरगाेड़ा से हटाकर लालपुर भेज दिया गया है।
वायरल वीडियो…
टाईगर जवान व पीसीआर चालक बेचवाता ब्राउन शुगर, तस्कर से महीना में लेता है 2 से 5 हजार
वायरल वीडियाे में एक महिला तस्कर ने टाईगर जवान सयूब अंसारी और पीसीआर के चालक निरंजन काे पैसा देने की बात कही है। महिला ने कहा है कि निरंजन काे 2 हजार रुपया देते थे। जेल जाने के बाद पैसा देना बंद कर दिए। वहीं टाईगर जवान पर भी पैसा लेने का आराेप लगाते कही है कि सयूब अंसारी ब्राउन बेचने काे कहते हैं। इसके एवज में वह 5 हजार रुपए महीना लेते हैं। वहीं एक तस्कर जब पैसा देने से इंकार किया ताे वर्दी पहना पुलिसकर्मी मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट कर रहे पुलिसकर्मी का नाम आरिफ बताया जा रहा है।

