बस एजेंट आसिफ हत्याकांड का खुलासा:पति-पत्नी की खतरनाक साजिश में फंसा प्रेमी और बेहरमी से मारा गया….सुपारी किलर्स सहित 5 गिरफ्तार…
राँची।राजधानी राँची में खेलगाँव थाना क्षेत्र के आनंद विहार में बीते 19 फरवरी को हुई बस एजेंट आसिफ अंसारी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को राँची पुलिस ने सुलझा लिया है।राँची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस के द्वारा सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम को जांच क्रम में कई अहम जानकारियां मिली।पुलिस को जांच में पता चला कि यह हत्या किसी आपसी विवाद या तात्कालिक परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहे कथित प्रेम प्रसंग के कारण उपजी ईर्ष्या और बदले की भावना से रची गई एक खौफनाक साजिश थी।पुलिस को अहम सुराग हाथ लगते ही राँची पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता पति-पत्नी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। जिनमें जॉनसन मिंज (35 वर्ष) मुख्य साजिशकर्ता, बिउला टोप्पो मृतक की प्रेमिका (जोन्सन की पत्नी),दीपक अग्रवाल साजिश में सहयोगी,हत्या में शामिल प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा है।
बता दें 19 फरवरी की सुबह करीब 06:45 बजे आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था, जिसके सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। मृतक की पहचान कांटाटोली के रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी (पिता: मो० इरफ़ान अली) के रूप में हुई।राँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेलगाँव थाना कांड संख्या-09/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रेमिका और प्रेमिका के पति बीते कई सालों से मृतक आसिफ से परेशान था..घटना के दिन आपत्तिजनक स्थिति में देख…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,गिरफ्तार पति पत्नी ने बताया कि आसिफ ने बीते कई सालों से बहुत ही ज्यादा परेशान करने लगा था।वैसे मृतक आसिफ अंसारी का बिउला टोप्पो के साथ पिछले 12 -13 वर्षों से जान पहचान था।बिउला की शादी भी नहीं हुई थी उसी समय से आसिफ महिला से ज़बरदस्ती पहले एकतरफा प्यार कर सम्बन्ध बनाया फिर दोनो में कई साल तक कथित प्रेम सम्बंध रहा।इसी बीच बिउला ने आसिफ को शादी करने कहा तो आसिफ ने इनकार कर दिया और कहा ऐसे ही हमलोग का रिश्ता रहेगा।आसिफ ने बिउला से सम्बन्ध बनाते हुए कई फोटो वीडियो बना लिया था।जिससे बिउला भी कुछ नहीं बोल पा रही थी।इसी दौरान बिउला की शादी जोन्सन मिंज के साथ हो गई।शादी के कुछ महीनों बाद आसिफ महिला से फिर धमकी देकर सम्बन्ध बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही इस रिश्ते की जानकारी बिउला ने पति जॉनसन मिंज को दी,जिससे वह काफी परेशान और आक्रोशित हो गया।जॉनसन ने आसिफ को कई बार समझाकर कहा बिउला से बातचीत बंद कर दें।लेकिन जॉनसन को भी धमकी देकर चुप रहने कहा।कुछ महीनों से हर दो तीन दिन बाद आसिफ उसके घर पहुँच जाता था।जिससे जॉनसन ज्यादा ही आक्रोशित और परेशान हो गए।
4 लाख की सुपारी और ख़ौफ़नाक साजिश..
अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए जोन्सन मिंज ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।जॉनसन मिंज मकान,फ्लैट का नक्शा बनाने का काम करते हैं।उसके साथ दीपक अग्रवाल भी काम करता था।इसलिए पति पत्नी और दीपक ने हत्या की साजिश रची।दीपक ने ही प्रिंस कुमार औऱ प्रेम लकड़ा को तैयार किया। 4 लाख में हत्या करने का रकम तय हुआ।जिसमें एडवांस में प्रिंस को 2.40 लाख रुपया दिया गया।बांकी रकम हत्या के बाद देना था।
हत्या किस प्रकार से करनी है,ये प्लान पति-पत्नी और दीपक ने बनाई थी
पुलिस को पूछताछ में गिरफ्तार जॉनसन मिंज ने बताया कि आसिफ के हरकत से खुद वो परेशान नहीं था,पत्नी बिउला भी परेशान हो गई थी आसिफ उसके सामने ही पत्नी के शरीर को छूने लगता था।ऐसा हरकत करता था कि हत्या करने की योजना बनाना पड़ा।जोनसन ने बताया कि पत्नी ने शादी के कुछ महीने बाद बताया कि आसिफ नामक युवक से उसका सम्बन्ध था लेकिन शादी के बाद रिश्ते को तोड़ दिया है लेकिन फिर से युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसके बाद जोनसन ने रास्ते से हटाने के लिए दीपक के द्वारा शूटरों को सुपारी देकर हत्या की योजना बनाया।इसी बीच 18 फरवरी की रात करीब आठ बजे आसिफ जॉनसन मिंज के किराये वाले मकान जो खेलगांव थाना क्षेत्र में पहुँचा और जॉनसन को घर में नहीं देख घर के अंदर चला गया।प्लान के अनुसार जॉनसन सहयोगी के लेकर घर पहुँचा।आसिफ का बाइक बाहर देखकर समझ गया कि आसिफ आया है।फिर खिड़की से झांककर देखा तो आसिफ और उसकी पत्नी आपत्तिजनक स्थिति में बेड पर पड़ा था।उसके बाद जॉनसन आग बबूला हो गया और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आसिफ़ की हत्या कर दी गई।
आसिफ ने ही खेलगांव एरिया में मकान लेने के लिए बिउला को दवाब बनाया था…
इधर पुलिस को बिउला ने बताया कि आसिफ के कहने पर ही उसी के दवाब में इस एरिया में रहने आई थी।आसिफ खादगढ़ा बस स्टैंड में एजेंटी करता था।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसिफ बिउला के पति से परेशान होकर बिउला से कहा था कि जॉनसन को ही रास्ते से हटा देते हैं लेकिन बिउला साफ इनकार कर दी।और इसकी जानकारी पति को दे दी।उसके बाद जॉनसन और उत्तेजित हो गया और पति और पत्नी के खतरनाक साजिश में आसिफ खुद जाल में फंसा और बेहरमी से मारा गया।
इस हत्याकांड को तीन दिन खुलासा करने और अपराधी को गिरफ्तार करने में अहम रोल निभाने वाले खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय और उनकी टीम का रहा है।पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, स्कूटी, खून से सना जैकेट, खून लगी मिट्टी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सदर, खेलगांव थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य मजबूत हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

