दुमका में सुबह-सुबह बस एजेंट अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली,स्थिति गंभीर, जांच में जुटी है पुलिस..

 

दुमका।झारखण्ड के दुमका में दुमका बस स्टैंड के एजेंट सह एक अखबार के एजेंट अरुण सिंह को आज दुमका डीआईजी आवास के समीप अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।अरुण सिंह संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष भी है।अपराधियों ने घात लगाकर अरुण सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि गोली उनके पीठ में लगी है।घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल दुमका लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह जब डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी।गोली अरुण सिंह की पीठ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे। खून से लथपथ अवस्था में अरुण सिंह को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) रेफर कर दिया है।फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि अरुण सिंह पर हुआ यह तीसरा जानलेवा हमला है।इससे पहले भी उन पर दो बार हमले हो चुके हैं, जिनमें से एक बार पहले भी उन्हें गोली लगी थी।बार-बार एक ही व्यक्ति को निशाना बनाए जाने से यह मामला आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।वहीं घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

error: Content is protected !!