देवघर:जैप-5 में एके-47 से चली गोलियां,हवलदार शिवपूजन पाल की मौत,जांच में जुटी है पुलिस…एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे…

 

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बिहार के भभुआ जिले के निवासी और मोहनपुर के जैप-5 में तैनात शिवपूजन पाल को एके-47 की 6 गोलियां लगीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। गोली किसने चलायी या कैसे चली, इसका पता नहीं चल पाया है। जैप-5 की आंतरिक जांच जारी है।राँची से फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए रवाना हो गयी है।

देवघर।झारखण्ड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जैप-5 कैंप के मैगजीन ड्यूटी में हवलदार शिवपूजन पाल (50) को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।एके-47 से कुल 6 गोलियां चलीं, जो हवलदार की गर्दन के ऊपर दाढ़ी के पास लगी। हालांकि, किस परिस्थिति में गोली चली, इसकी पड़ताल की जा रही है।घटना की सूचना पाकर पहले मोहनपुर थाना के गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसपी सौरभ की क्राइम मीटिंग से निकलकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार भी जैप-5 परिसर पहुंचे।वहीं राँची से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर कुछ देर में पहुँच जायेगी। जैप-5 के समादेष्टा दीपक कुमार भी यहां नहीं थे.।मामले की सूचना पाकर वह भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

मृतक हवलदार शिवपूजन पाल
मृतक हवलदार बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले थे।हवलदार को 6 गोलियां लगी हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इस संबंध में कोई कुछ नहीं बता रहा है।कहा जा रहा है कि हथियार की सफाई करते समय गोली चल गयी।बहरहाल, जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों का पता चल पायेगा।जैप-5 की आंतरिक जांच जारी है।

मीडियाकर्मियों को गेट पर ही रोक दिया गया।अंदर जाने नहीं दिया जा रहा।पता चला है कि शिवपूजन की ड्यूटी मैगजीन पर थी और आज ही वह एके-47 लेकर ड्यूटी पर तैनात हुए थे। समाचार लिखे जाने तक मोहनपुर थाना की पुलिस जांच में जुटी है।वहीं, जैप-5 की आंतरिक जांच जारी है।क्राइम मीटिंग के बाद एसपी भी मौके पर पहुँचे हैं।अन्य जवान से जानकारी लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!