BSF जवान ने थाने में की आत्महत्या…! मचा हड़कंप…एक दिन पहले लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रहने वाले बीएसएफ जवान राहुल मांझी ने आत्महत्या कर ली।सूचना पर एसपी मनीष टोप्पो, डीएसपी वरुण रजक समेत वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद से पुलिस ने पूरे मामले की जांच की।पुलिस ने बताया कि युवक को देर रात मेराल इलाके से किसी बात को लेकर ग्रामीण ने पकड़ लिया था, जिसके बाद बीएसएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में लिया गया।उस पर आरोप था कि गांव की एक युवती को जबरदस्ती परेशान कर रहा था।
परिजनों ने बताया कि राहुल मांझी, बीएसएफ जवान था और सिलीगुड़ी में पोस्टेड था। 15 नवंबर 2024 को छुट्टी लेकर वापस लौटा लेकिन दोबारा कैंप नहीं गया। परिजनों को यह जानाकरी नहीं है कि वह दोबारा कैंप क्यों नहीं गया? राहुल द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी और उसके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई रामाकांत मांझी ने इस मामले की जांच की मांग की है।इसके साथ ही परिजनों ने बीएसएफ जवान की मौत के लिए मुरहू थाना पुलिस पर आरोप लगाया है।
डीएसपी वरुण कुमार ने बताया कि सुबह मुझे सूचना मिली थी कि पुलिस हिरासत में लिया गया एक आरोपी ने थाने के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है।सूचना पर पुलिस कप्तान समेत दूसरे अधिकारी थाना पहुंचे।मजिस्ट्रेट जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने आत्महत्या की है।इसके साथ ही थाना प्रभारी की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
इस संबंध में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि शुरुआत में फांसी लगा कर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल थाना प्रभारी रामदेव यादव को हटा दिया गया है।उनके स्थान पर नॉवेल गोडविन केरकेट्टा को मुरहू थाना प्रभारी बनाया गया।

