दुमका में माँ-बेटी की बेरहमी से हत्या,इलाके में सनसनी, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…जांच में जुटी है पुलिस…

 

दुमका।झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में महिला और उसके बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।शहर के गांधी मैदान के पास सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे माँ और मासूम बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।शव को देख कर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना की पुलिस और सदर एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की पुष्टि सदर एसडीपीओ विजय कुमार ने की है।

क्या है पूरा मामला

बुधवार को मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे लोगों ने देखा कि दुमका नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के समीप पिछले बरामदे पर एक 30 वर्षीय महिला और उसकी 06 वर्षीय बच्ची का शव पड़ा है।देखते ही देखे यह खबर चारों ओर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या हुई है।

भीड़ में मौजूद कई लोगों ने बताया कि यह महिला पिछले कुछ दिनों से इधर ही भटक रही थी।कभी-कभी इसके साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी रहता था।हालांकि महिला कौन थी, कहां से आई थी इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी।महिला और बच्ची दोनों साथ रहती थी, जिससे यह पता चलता है कि दोनों मां-बेटी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

भीड़ में से ही किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो मौके पर नगर थाना की टीम पहुंची। उन्होंने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ में यह प्रयास किया जा रहा है कि सबसे पहले उसकी शिनाख्त की जाए।

क्या कहते हैं जिले के एसपी

इस संदर्भ में दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार से फोन पर बातचीत की गई।उन्होंने बताया कि शव मिलने की जानकारी मिली है।पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. छानबीन के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

error: Content is protected !!