वाहन की चपेट में आए जीजा-साला, दोनों की मौके पर हुई मौत…

 

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा सड़क मार्ग पर तुलाग्राम मोड़ के पास अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है।मृतक की पहचान आदित्यपुर बेलडीह निवासी कुश सिंह मुंडा व सरायकेला के नारायणपुर निवासी बिदेशी सिंह मुंडा के रूप में हुई। वहीं चौका थाना क्षेत्र के दिरलौंग निवासी रमेश सिंह मुंडा घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रमेश सिंह मुंडा के मामा का बेटा बिदेशी सिंह मुंडा एवं बिदेशी सिंह मुंडा के बहनोई कुश सिंह मुंडा चौका के दिरलौंग गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर के बेलडीह बस्ती जा रहे थे।

इसी दौरान तुलाग्राम मोड़ में बनी स्पीड ब्रेकर के सामने अज्ञात ट्रेलर ने चपेट में लिया, जिससे जीजा व साला को अज्ञात ट्रेलर ने बुरी तरह कुचल दिया।ट्रेलर ने बाइक सवार पर सवार तीनों को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

वहीं, बाइक के पीछे बैठे रमेश सिंह मुंडा बाहर फेंका गया। घटना की सूचना पर चौका थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक रमेश सिंह मुंडा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।