चाईबासा:भवन निर्माण विभाग के घूसखोर कार्यपालक अभियंता एसीबी के हत्थे चढ़ा…ठेकेदार से 70 हजार रुपये घूस ले रहे थे…

 

चाइबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार सिंह को एसीबी ने शनिवार को 70 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।जमशेदपुर एसीबी की टीम ने अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।बता दें पश्चिमी सिंहभूम जिले में कई विभागों में इस तरह का मामला सामने आ चुका है।अब नया मामला सामने आने के बाद लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं।वहीं एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जब एसीबी के पास यह मामला पहुंचा था तब इसकी जांच की गई थी। जांच में जब सबकुछ सही पाया गया उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई और अरूण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में पता चला है कि अरूण सिंह की ओर से 55 लाख रुपये के काम मे 2.5. प्रतिशत घूस मांगा गया था। इसके हिसाब से 70 हजार रुपये बनता है।काम के दौरान इसके पहले तक 29 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था।

पूरे मामले में ठेकेदार रितेश चिरानिया की ओर से एसीबी थाने में मामला दर्ज कराया गया था।डीसी कार्यालय परिसर में ही नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण का कार्य से जुड़ा हुआ है।

error: Content is protected !!