भूमि विवाद को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष..,दोनों भाई की मौत,इलाके में मचा हड़कंप…जांच में जुटी पुलिस..
संग्रामपुर।बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक भाई शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई मुकेश कुमार ने इलाज के दौरान मुंगेर सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान शैलेश कुमार के सिर पर लोहे के डंडे या सावल से वार किया,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। डीएसपी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच रहे हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।
फिलहाल, खपड़ा गांव में पुलिस टीम मौजूद है और स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार मृतक चार भाई थे। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि खपरा गांव निवासी चार भाइयों में शैलेश कुमार सबसे बड़े और मुकेश कुमार सबसे छोटे थे। वर्षों पहले भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन शैलेश और मुकेश के बीच रास्ते के लिए भूमि छोड़ने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी रहती थी।
मंगलवार को भी इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। शैलेश कुमार के पेट और चेहरे पर चाकू के कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को परिजन आनन-फानन में संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। वहीं हवेली खड़गपुर डीएसपी अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

