राजधानी राँची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दो ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस जब्त…कई हिरासत में
राँची।राजधानी राँची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु के मांस को बरामद किया है।इस कार्रवाई में प्रतिबंधित मांस से भरे दो ट्रक पकड़ा, जिसमें एक बड़ा और एक छोटा ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पथलकुदवा इलाके में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु का मांस लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की और पुलिस की टीम ने तत्काल छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित मांस को मौके पर ही पकड़ लिया।मांस की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि इस धंधे के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।दो तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि झारखण्ड राज्य में 2005 से ही गोवंश की हत्या और उसके मांस के व्यापार पर प्रतिबंध है।यह प्रतिबंध ‘झारखण्ड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005’ के तहत लागू है। प्रतिबंध के बाद डोरंडा और कांटाटोली की वधशालाएं बंद हो गई थीं।हालांकि, सूचना के अनुसार,लोअर बाजार थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में यह धंधा अभी भी चोरी-छिपे चलाया जा रहा है।

