पटना में ऑटो और हाइवा में भीषण टक्कर,8 लोगो की मौत, 6 घायल

पटना।बिहार की राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हाइवा-ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसा आज (शनिवार) सुबह शाहजहांपुर थाना इलाके के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास की है।हाइवा-ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया दनियावां थाना अध्यक्ष के अनुसार मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा के निवासी थे। मरने वालों में 6 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती किया गया है।इस हादसे के बाद परिजन सड़क पर पड़ी लाशों से लिपट कर रोते दिखे हैं।इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो से खून बहकर सड़क पर बिखर गया।

हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

मृतकों की सूची

1.संजू देवी,60 पति राजेंद्र प्रसाद

2.दीपिका पासवान 35 पति धनंजय पासवान

3.कुसुम देवी 48,पति चंद्रमौली पांडेय

4.चंदन कुमार 30 चालक

5.कंचन पांडेय 34,पिता परशुराम पांडेय

6.बीरेंद्र राउत की पत्नी

7.शंभू राम की पत्नी

8.विकास राम की पत्नी

error: Content is protected !!