जमीन की लालच में भतीजे ने की थी चाची की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गुलु डुमरिया गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार काे प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।प्रेस कांफ्रेंस में नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो भी मौजूद थे।

एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गुलुडुमरिया गांव में दो जुलाई को वृद्ध महिला सुकरमुनी किस्कू रात में अपने ही घर में सोई हुई थी।इसी दौरान महिला का भतीजा परमेश्वर सोरेन उर्फ आगुम ने धारदार हथियार से अपनी ही चाची की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।इस घटना को लेकर बिंदापाथर थाने में कांड संख्या-48/2025 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी थी।

एसपी ने घटना के बारे में बताया कि वृद्ध महिला सुकरमुनी की कोई वारिस नहीं है।सिर्फ एक भतीजा है,भतीजा की एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। एसपी ने बताया कि आरोपी की चाची ने अपने ससुराल की पुश्तैनी जमीन करीब 60 एकड़ अपने एक रिश्तेदार को देना चाह रही थी,जिस कारण आरोपी ने रात में सोये हुए हालत में लोहा का दोवली से गला काट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार एक लोहे का दोवली को भी जब्त किया है।बताया कि छापेमारी टीम में नाला प्रभाग के इंस्पेक्टर राजीव सिंह, बिंदापाथर थाना प्रभारी सहित अन्य शामिल थे।

error: Content is protected !!