युवक को जिंदा जलाने का प्रयास,गंभीर स्थिति में राँची रेफर..

गिरीडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिला के अहलियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया है। जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवक को बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बताया गया कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अहलियापुर थाना क्षेत्र के रासनजोरी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय युवक अजय कुमार मंडल को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले जाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है।रात के समय युवक के शरीर पर आग लगा कर अपराधी मौके से फरार हो गए।आग की लपटों से घिरा युवक किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंचा।जहां परिजनों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया। हालांकि तब तक युवक बुरी तरह झुलस गया था।आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए धनबाद ले कर गए।जहां से उसे बोकारो फिर बोकारो से राँची रेफर कर दिया गया फिलहाल राँची में युवक का इलाज चल रहा है।

हालांकि, घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।पीड़ित के भाई प्रकाश मंडल ने बताया कि बीती रात के 10-11 बजे के बीच उनके भाई को ज़िंदा जलाने का प्रयास किया गया।अधजले हालत में भाई के घर पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है।इधर इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।

रिपोर्ट-सारिका

error: Content is protected !!