राँची के धुर्वा थाना के एएसआई को मुंशी ने पिटा, एएसआई ने एसएसपी से की लिखित शिकायत,मामले की जांच जारी…
–एएसआई का आरोप- ड्यूटी में मेला परिसर से चोरी व छिनतई मामले में पकड़ कर लाए गए 12 में से 6 को बिना उन्हें संज्ञान में दिए मुंशी ने छोड़ा
राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना के एएसआई सुदिन रविदास ने थाने के ही मुंशी उदय शंकर यादव के विरुद्ध मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शनिवार को लिखित शिकायत की है। सुदिन रविदास ने एसएसपी को दिए आवेदन में बताया है कि 27 जून की रात्रि में उनकी ओडी ड्यूटी थी।पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने जगन्नाथपुर रथ मेला परिसर से 12 संदिग्धों को मोबाइल चोरी व छिनतई में पकड़ा था। जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। लेकिन एएसआई सुदिन रविदास को बिना जानकारी दिए ही मुंशी उदय शंकर यादव ने उनमें से छह संदिग्धों को छोड़ दिया। जब इस संबंध में अगले दिन यानी शनिवार को सुदिन रविदास ने मुंशी उदय शंकर से पूछा कि उसने बिना बताए क्यों उन्हें छोड़ा। मुंशी ने कहा कि थाना प्रभारी को उन लोगो को छोड़ने की जानकारी दे दी गई है। सुदिन रविदास ने कहा कि ओडी ड्यूटी के दौरान वे पकड़ कर लाए थे, तो उन्हें क्यों नहीं जानकारी दी गई। इसी बात पर उदय शंकर उनके साथ गाली गलौज करने लगा। मुंशी से सुदिन रविदास ने फिर कहा कि तुमने उन्हें छोड़ कर गलत िकया। इसके बाद उसने थाना परिसर में ही एएसआई सुदिन रविदास के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें गाली देते हुए कहा कि आज तुमको जान से मार देंगे। आरोप है कि इस मारपीट की इस घटना में एएसआई सुदिन बेहोश हो गए। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो एसएसपी से शिकायत की।
इधर इस मामले में मुंशी उदय शंकर यादव ने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। इसकी जांच कराई जा सकती है। थाना से उस समय जो लोग उपस्थित थे उनसे पूछताछ की जा सकती है।
वहीं, इस मामले में थाना के पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। लेकिन कुछ का कहना है कि थाने में मुंशी का रवैया ठीक नहीं है।मुंशी अपने आप को थानेदार से कम नहीं समझता है।इधर शिकायत के बाद मामले की जांच पड़ताल जारी है

