Ranchi:रातू थाना के मुंशी पर वहीं के एएसआई ने गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया,एसएसपी से की शिकायत…
राँची।जिले के रातु थाना में एक आरक्षी द्वारा अपने ही साथी पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है।मामले को लेकर राँची के एसएसपी,ग्रामीण एसपी और डीएसपी से शिकायत को गई है।शिकायत के अनुसार, रातु थाना में एएसआई के पद पर तैनात मो० जुल्फीकार अली ने वरीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि 5 अगस्त 2025 को जब वे थाना परिसर में खड़े थे, तभी एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए वाहन पार्किंग की ओर जा रहा था। जब अली ने उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। जब मैं उससे पूछा कि क्या बात है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब उस व्यक्ति से दुबारा पुछा कि क्या बात है तो उसने सिर्फ गर्दन हिला दिया। जब कि थाना प्रभारी रातु का वाहन पर्किंग के तरफ आम लोगो को जाना मना है।जो थाना के दुसरे किनारे पर है। उसी क्रम में रातु थाना मुंशी अरशद खाना द्वारा जो अपने रूम के दरवाजे पर खड़े थे उनके द्वारा मुझे गन्दी गन्दी गाली दिया जाने लगा और बोला गया कि तुम पुछने वाला कौन है रे, मैं पैसा लेने के लिए इसे बोलाये है। जबकी आरक्षी अरशद खान द्वारा बोला जा सकता था कि उक्त व्यक्ति को मैं बोलाया हूँ। जब मैं बोला कि क्या मैं थाना का पदाधिकारी नहीं हूँ, मुझे नहीं पता कि आप बोलाये है, तो अरशद खान द्वारा और भी बहुत गन्दी गन्दी गाली दिया जाने लगा, जिसे शब्दो में बयान नहीं किया जा सकता। आरशद खाना बोला कि वह व्यक्ति हमसे बात कर रहा था। अरशद खान द्वारा यह भी बोला गया कि अभी तुम को बता दे रे, वही गाड़ देगे। आरक्षी अरशद खान द्वारा हर शब्द में गाली एवं रे शब्दो का प्रयोग किया जा रहा था। अरशद खान बहुत मनबढऊ किस्म का आरक्षी हैअली ने अपनी शिकायत में कहा है कि अरशद खान ने उनके साथ बदतमीजी की और गालियां दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरशद खान बहुत मनमौजी किस्म के आरक्षी हैं और उनका व्यवहार पुलिस विभाग के लिए ठीक नहीं है।अली ने वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि इस मामले में जांच कराकर अरशद खान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

