आर्मी जवान ने पहले पत्नी की ईंट से मारकर हत्या की,फिर खुदकुशी की कोशिश ! पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र में आर्मी के एक जवान ने अपनी पत्नी की ईंट से मारकर हत्या कर दी। यह घटना जिले के कैरो थाना क्षेत्र के झखरा टोली गांव की है जहां आर्मी के एक जवान ने अपनी पत्नी की ईंट से मारकर हत्या कर दी।इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।हालांकि घर में मौजूद लोगों ने ऐसा करने से जवान को बचा लिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए राँची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद कैरो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। इस मामले में परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया है।इस मामले को लेकर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार टोप्पो का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि गुमला जिला के सिसई निवासी सुमेश्वर उरांव की शादी कैरो झखरा टोली निवासी वशिष्ठ उरांव की पुत्री नेहा उरांव के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।सुमेश्वर आर्मी का जवान है।जम्मू कश्मीर में तैनात है और वह छुट्टियों में अपने ससुराल आया हुआ था। इसी बीच किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।जिसके बाद सुमेश्वर ने अपनी पत्नी की ईंट से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की। जिसे लोगों द्वारा बचा लिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की  है।घटना के बाद परिजनों ने महिला और आरोपी जवान को रिम्स ले गया था।इसलिए रिम्स में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।पुलिस ने आरोपी को भी रिम्स से गिरफ्तार किया है।कल उसे जेल भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!