राँची के धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन का पता बताने वाले को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

 

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब राँची पुलिस ने दोनों बच्चो को लेकर 51 हजार पुरस्कार की घोषणा की है। दोनों बच्चों का सुराग देने वालों को यह राशि प्रदान की जाएगी।

धुर्वा इलाके से रहस्मय तरीके से गायब दो मासूम भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) की खोज में राँची पुलिस का पूरा महकमा लगा हुआ है।लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग तक हासिल नहीं हो पाया है। अब राँची पुलिस ने बच्चों को खोज निकालने के लिए इनाम की राशि की घोषणा कर दी है।

इन बच्चों का पता बताने वाले को 51 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।बच्चों की तस्वीर और पुरस्कार राशि के साथ राँची के विभिन्न इलाकों में पोस्टर चस्पा किए गए हैं।बता दें कि दोनों बच्चे 2 जनवरी की शाम से ही रहस्मय तरीके से गायब हो गए हैं। तब से ही पुलिस और परिजन दोनों ही बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।राँची पुलिस द्वारा जारी पोस्टर

राँची के धुर्वा में रहने वाले दो मासूम भाई-बहन रहस्मय तरीके से गायब हो गए हैं।इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीम दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन सफलता अब तक हाथ नहीं लगी है।वहीं परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डरे सहमे हुए है।

इन बच्चों की माँ नीतू देवी ने बताया कि दोनों बच्चे 2 जनवरी की दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर से बिस्किट खरीदने निकले थे, उसके बाद वे वापस नहीं लौटे।परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4 बजे शालीमार बाजार और शहीद मैदान के पास उन्हें आखिरी बार देखा गया था।बच्चों की मां ने बताया कि जिस दुकान से बच्चे बिस्किट लेते थे वह बंद था। दुकान बंद होने के कारण वे आगे बढ़ गए और रास्ता भटक गए, जिसके बाद घर नहीं लौटे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे मौसीबाड़ी स्थित खटाल क्षेत्र के निवासी हैं। ये परिवार कुछ दिन पहले ही बिहार के पटना से राँची शिफ्ट हुए थे।परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ तलाश की लेकिन असफल रहने पर धुर्वा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को लेकर धुर्वा थाना में अपहरण का एफआईआर भी दर्ज किया गया है।

सिटी एसपी ने बताया कि बच्चों की खोजबीन के लिए कई टीमें लगी है।टेक्निकल के साथ साथ मानवीय सहायता भी ली जा रही है।उन्होंने आम लोगों से अपील की है अगर कोई भी सूचना बच्चे के बारे में मिले तो कहीं भी पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं।सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

error: Content is protected !!