अंश-अंशिका लापता का 12 वां दिन:गैंगस्टर राहुल सिंह गिरोह ने भी सूचना देने वाले को दो लाख इनाम देने की घोषणा की…

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राँची पुलिस लगातार अंश और अंशिका की तलाश में छापेमारी कर रही है।पुलिस की ओर से बच्चों की जानकारी बताने वाले को 2-2 लाख इनाम देने की भी घोषणा की गई है।

इस बीच कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह ने भी दरियादिली दिखाते हुए दोनों मासूम बच्चों की सूचना देने वाले को दो लाख रुपया इनाम देने की घोषणा की है। गिरोह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।

गिरोह ने सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “लापता बच्चे अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) को खोजने में मदद करें. दो जनवरी को राँची के धुरवा क्षेत्र, मौसीबाड़ी खटाल से हमारे शहर के दो मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी गायब हो गए।वे बिस्किट खरीदने निकले थे और अब तक नहीं लौटे।इनकी जानकारी देने वाले को हमारे गैंग के तरफ से दो लाख रूपए दिए जाएंगे।आपसे अनुरोध है,कि इनकी तस्वीरें ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।अपने क्षेत्र में नजर रखें और कोई सुराग मिले तो तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दे और सोशल मीडिया में हमारे गैंग से संपर्क करे।अपने सभी संपर्कों को यह मैसेज फॉरवर्ड करें।आपका हर शेयर किसी की जिंदगी बचा सकता है, और एक परिवार को उनके बच्चों से मिला सकता है।”

 

error: Content is protected !!