पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली माँ की ग’ला का’टकर की ह’त्या, बहन की हालत गंभीर,आरोपी को पुलिस ने पकड़ा…
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में पिता की दूसरी शादी से नाराज एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।इस घटना में सौतेली मां की मौत हो गई है।वहीं, उसकी सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी इलाके की है।घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि जसीमुद्दीन अंसारी नाम के व्यक्ति ने दिल्ली में मजदूरी करने के दौरान तेजू नाम की महिला से शादी की थी।शादी के बाद वह उसे अपने पैतृक घर ले आया, जहां उसकी पहले से ही पत्नी और बच्चे थे।जसीमुद्दीन ने दोनों पत्नियों को अलग-अलग घरों में रखा था।जसीमुद्दीन का बेटा नौशाद अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज चल रहा था। नाराजगी के कारण दोनों पत्नियों और परिवार के बीच विवाद भी चल रहा था।थाना प्रभारी ने बताया कि इसी नाराजगी के कारण नौशाद तेजू के घर गया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया।इस झगड़े में नौशाद ने अपनी सौतेली मां तेजू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना में उसकी सौतेली बहन भी जख्मी हो गई।जख्मी बहन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका दिल्ली की रहने वाली थी और कुछ साल पहले उसकी शादी जसमुद्दीन से हुई थी।

