राँची के नामकुम सीओ को अमीन ने गोली मारने की दी धमकी, पुलिस कर रही पूछताछ

 

राँची।राँची के नामकुम अंचल कार्यालय में कार्यरत बह्यस्त्रोत अमीन मो सैयद अली ने के द्वारा नामकुम अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।मामले में सीओ ने थाना में लिखित शिकायत की है।आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमीन को थाना ले आई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।अंचलाधिकारी के अनुसार अमीन के खिलाफ आम जनता से आए दिन शिकायत मिल रही थी। पूर्व में भी उसे कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत दी गई थी परंतु वह नहीं सुधरा। शनिवार को सीओ कार्य कर रहे थे, उसी दौरान कार्यालय में अमीन आया और किसी काम को लेकर उनपर दबाव बनाने लगा।मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।सीओ ने फटकार लगाई तो अमीन बहस करने लगा।सीओ के कहने पर सुरक्षा गार्ड ने उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। बाहर निकालें जाने पर अमीन और उग्र हो गया और दूसरी बार कार्यालय में घुस कर अंचलाधिकारी को गोली मारने की धमकी देने लगा।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अमीन से पूछताछ और जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!