भारी दबाव के बीच राँची एसएसपी की टीम ने साबित किया सेवा एकमात्र लक्ष्य, लापता बच्चे को सकुशल खोज निकाला

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ घंटों से पसरा सन्नाटा और दहशत अब राहत और ख़ुशी के मौहाल में बदल चुका है।अपहरण की एक ऐसी वारदात जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। उसका खुलासा राँची पुलिस ने अपनी इंटेलिजेंस और पेशेवर सूझबूझ से किया है।पुलिस ने न केवल दोनों लापता मासूमों को सकुशल बरामद किया बल्कि अपहरणकर्ताओं के मनोबल को कुचलते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

धुर्वा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र से बच्चों का लापता होना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। एक तरफ बिलखते परिजन थे और दूसरी तरफ आक्रोशित जनता का भारी दबाव और इस पुरे मामले को जिस तरह से राजनितिक रंग दिया गया उसके बीच संवेदनशील माहौल में राँची एसएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीक और जमीनी खुफिया तंत्र का ऐसा बेजोड़ तालमेल बिठाया कि अपराधी खुद को चारों तरफ से घिरा पाकर पस्त हो गए।अपहरण के मामलों में सबसे बड़ा जोखिम बच्चों की जान को होता है, लेकिन राँची पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सटीकता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया।बिना किसी चूक के अपहरणकर्ताओं के ठिकाने पर धावा बोलना और बच्चों को खरोंच तक न आने देना पुलिस के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी यह साबित करती है कि राँची पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ जारी है जिससे इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

इस सफल उद्भेदन ने न केवल दो परिवारों के बुझते चिरागों को दुबारा रोशन किया है बल्कि आम जनता के बीच खाकी के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ किया है।गंभीर अपराधों के मामलों में राँची पुलिस की यह सफलता एक नजीर पेश करती है कि यदि नेतृत्व दृढ़ हो और टीम में कर्तव्यनिष्ठा हो, तो कोई भी अपराधी कानून के हाथों से बच नहीं सकता।

error: Content is protected !!