होटल में देह व्यापार का आरोप,ग्रामीणों ने घेराव कर किया हंगामा,उसके बाद पुलिस ने छापेमारी की..कई युवक-युवतियां हिरासत में..

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के कतरास थाना इलाके के मान सिंह करवा मुरना में मौजूद एक निजी होटल में पिछले छह महीनों से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों के आरोपों को लेकर स्थानीय गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों की भारी भीड़ ने होटल के बाहर हंगामा किया, कतरास-बाघमारा मेन रोड को कई घंटों तक जाम रखा, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और आने-जाने वालों को परेशानी हुई।गांववालों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं, जिससे इलाके का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था। इस बारे में पहले भी प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से लोग आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल परिसर से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बाघमारा महिला थाने भेज दिया। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। परिसर से तीन मोटरसाइकिल, दस्तावेज, एक लैपटॉप और एक जेरॉक्स मशीन जब्त की गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश जाहिर किया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह महीने से होटल की आड़ में देह व्यापार चल रहा था।होटल में रोजाना लड़के-लड़कियां आते थे।होटल की अनैतिक गतिविधियों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था। कॉलेज और स्कूल के बच्चों पर इनका बुरा असर पड़ रहा था। इस बारे में पुलिस में लिखित शिकायत की गई थी।लेकिन, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण भड़क गए और आज हंगामा किया। उन्होंने मांग की कि पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करे। होटल को सील करे।होटल को दोबारा संचालित न किया जाए।

कतरास थाना प्रभारी असित कुमार ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधि की शिकायत मिली थी।होटल की जांच की गई।होटल में अक्सर लड़के-लड़कियां आते थे।होटल का रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां लड़के-लड़कियां गलत काम करते हैं।होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है। होटल से कई लड़के-लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है।उनकी उम्र की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है।

error: Content is protected !!