राँची के डोरंडा इलाके में अली गैंग ने फिर मचाया तांडव….दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई लोग घायल..करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में..

 

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र के तुलसी चौक, पुराना हाई कोर्ट के पास सोमवार को अचानक तनाव फैल गया,जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं पुलिस को देखकर भागने के दौरान एक युवक छत से कूद गया।जिसमें उसका पैर टूट गया है।सूत्रों के अनुसार जिसका पैर टूटा है अली गैंग का सदस्य अपराधी आरिफ बताया जा रहा है और कई मामलों में पुलिस को तलाश थी।पुलिस के अनुसार दो गुटों में पहले से विवाद है।आज एक गुट ने दूसरे गुट के साथ मारपीट की।मामले की जांच और कार्रवाई जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय आपराधिक गिरोह ‘अली गैंग’ के सदस्यों ने इस हिंसक घटना को अंजाम दिया।दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ,डोरंडा,जगरनाथपुर सहित कई थाना के थानेदार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।पुलिस आरोपियों की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है।करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।अपराधी अली के परिवार को कई सदस्य को पुलिस ने उठाया है।

पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।कुख्यात अपराधी अली की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई है।कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्चस्व को लेकर अली गैंग डोरंडा इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम देते रहता है।स्थानीय लोग अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

घायल सज्जू के भाई नज्जु ने बताया कि अली गैंग के अपराधी अली सहित कई लोग सज्जू के दुकान जो तुलसी चौक के पास पुराना हाइकोर्ट के बगल में हैं।अली गैंग पहुँचा और सज्जू,राजा,सहित अन्य युवकों से मारपीट करने लगा।दुकान तोड़ दिया।मारपीट में सज्जू सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।बताया कि दो दिन पहले भी अली के द्वारा धमकी और गाली गलौज किया था।थाना में आवेदन दिया गया है।आज फिर अली अपने गुर्गे को लेकर पहुँचा और मारपीट करने लगा।

error: Content is protected !!