राजधानी राँची में कार और बाइक में मामूली टक्कर के बाद हाइ वोल्टेज ड्रामा ,कार चालक अधिवक्ता ने बोनट पर लटकाकर युवक को आवास ले गए…पुलिस ने वकील को हिरासत में लिया…

 

राँची।राजधानी राँची के पॉश इलाके डोरंडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक मर्सिडीज कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसे कार की बोनट पर लटकाकर करीब ढेड़ किलोमीटर तक सड़कों पर घुमाता रहा। युवक का नाम मुवाज खान है। वह हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है। वही कार में हाइकोर्ट में वरीय अधिवक्ता मनोज टंडन थे। वे खुद कार चला रहे थे। घटना के बाद डोरंडा थाना की पुलिस कार सहित अधिवक्ता और पीड़ित को थाने लाई। थाना में कई अधिवक्ता भी पहुँच गए। इसे लेकर थाने में कई घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।दोनों पक्षों की ओर से वार्ता जारी है।हलांकि समाचार लिखें जाने तक थाना में दोनों ओर से कोई लिखित नहीं दिया है।

  
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में तैनात यातायात जवानों ने कार रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें भी टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी युवक को अपने घर ले गया। युवक का आरोप है कि घर में उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने युवक को कराया मुक्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी का पीछा करते हुए उसके ठिकाने तक पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को छुड़ाया।

अधिवक्ता और कार को लेकर थाने पहुँची पुलिस

पुलिस अधिवक्ता और कार को लेकर थाने पहुँची। घटना में प्रयुक्त लग्जरी मर्सिडीज कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में दोनो पक्ष समझौता में लगे हुए थे।

क्या है मामला..

दरअसल,सुबह अधिवक्ता करीब पौने दस बजे अपनी कार से हाइकोर्ट जा रहे थे।इसी बीच राजेन्द्र चौक के पास टर्निंग में कार बाइक से सट गया जिससे बाइक सवार बाइक सहित गिर गए।बाइक सवार गिरने के बाद कुछ लोगों ने बाइक सवार को उठाया।उसके बाद बाइक सवार मुवाज ने वकील से बाइक में मामूली क्षतिग्रस्त होने पर बाइक मरम्मती कराने के लिए कहा।बाइक सवार कार को रोक लिया।वहीं कार चला रहे अधिवक्ता मनोज टंडन बाइक सवार से कहा अभी जरूरी कार्य से कोर्ट जा रहे हैं।जाने दो।लेकिन बाइक सवार ने कहा बाइक ठीक कराने के लिए जो मुनासिब हो पैसे देकर जाएं।लेकिन अधिवक्ता सुनने को तैयार नहीं थे।यातायात पुलिस ने भी कार को साइड करने कहा इसी बीच कार लेकर अधिवक्ता जाने लगे तो युवक बोनट पर लटक गए।कार बढ़ने लगा कुछ लोगों ने कार रोकने कहा लेकिन अधिवक्ता ने बोनट लटके युवक को कार सहित अपने घर ले गए।इसी बीच यातायात पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया।उसके बाद ट्रेफिक एसपी और डोरंडा थाना पुलिस अधिवक्ता के घर पहुँचे जहां से कार जब्त किया है।और अधिवक्ता को हिरासत में लेकर थाना लाया।और युवक को सदर अस्पताल भेजा।युवक ने पूरा वीडियो बनाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

इधर पीड़ित युवक का कहना है कि उसने केवल क्षतिपूर्ति के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन वकील ने कहा कि हाईकोर्ट में उनका आज पहला केस है, इसलिए उसे जाने दें। इसी पर विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना घटी।

वहीं जैसे ही हाईकोर्ट के वकीलों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने चीफ जस्टिस को सूचित किया।सीनियर अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को कानून के अनुसार कार्रवाई का समर्थन करने का निर्देश दिया है।

थाने में वकील और पीड़ित के परिजनों की भीड़ लग गई।पीड़ित के पिता अरमान खान ने बताया कि वे आरोपी पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं और इसके लिए एफआईआर दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने कहा कि वे न्याय चाहते हैं और मामले को किसी धर्म से न जोड़ा जाए।

error: Content is protected !!