पति पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की…दो बच्चों को पीछे छोड़ गई

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के राजमाता कॉलोनी में बुधवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय दीपाली दां के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं।दीपाली का मायका टुंडी थाना क्षेत्र के ओझाडीह गांव में है और उनके पति का नाम तापस कुमार दां है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे। बुधवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।कहासुनी के बाद दीपाली अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने इसे सामान्य समझा, क्योंकि वह पहले भी गुस्से में ऐसा करती थीं। हालांकि, देर रात तक दरवाजा न खुलने पर परिवार को शक हुआ।परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दीपाली साड़ी के सहारे पंखे से लटकी मिलीं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के चचेरे भाई कृष्णा ने बताया कि दीपाली की शादी 12 साल पहले हुई थी और पति-पत्नी के बीच पहले भी झगड़े होते रहते थे। झरिया पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!