झारखण्ड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार,अजय कुमार सिंह को सौंपा गया विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

 

राँची। 1993 बैच के आईएएस अविनाश कुमार झारखण्ड के मुख्य सचिव बनाए गये हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।इस जिम्मेदारी के साथ साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के अलावा नई दिल्ली स्थित झारखण्ड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का भी वे अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे जबकि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले अविनाश कुमार ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे।

दरअसल, अलका तिवारी आज 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रही थी।हालांकि 26 सितंबर को ही उनका अंतिम कार्यदिवस समाप्त हो गया था। इस वजह से छुट्टी के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अलका तिवारी के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है, वह केंद्र में भी जिम्मेदारी संभाल चुकी थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को कुशलता के साथ निभाया है।अलका तिवारी की तारीफ करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अविनाश कुमार को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी।इससे पहले उन्होंने सेवानिवृत्त होने पर मुख्य सचिव अलका तिवारी को पुष्पगुच्छ देकर उनके कुशल मंगल की कामना की।साथ ही मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर अविनाश कुमार का स्वागत किया।

इस दौरान प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री ने तमाम वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।दरअसल, अविनाश कुमार मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।

error: Content is protected !!