राजधानी राँची में एसिड अटैक, घायल युवती अस्पताल में भर्ती,स्थिति गंभीर,जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में कांके इलाके में एक युवती पर तेजाब से हमला किया गया है।इस हमले में युवती बुरी तरह से झुलस गई है।घायल युवती को इलाज के लिए स्किन केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।राँची के ग्रामीण एसपी के निर्देश डीएसपी और कांके थानेदार मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।घायल लड़की का बयान लेने की कोशिश में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कांके और रातू थाना बॉर्डर स्थित एक चौक पर कुछ लोगों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने वाले मौके से तुरंत फरार हो गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।मामले की जानकारी पुलिस को मिलती इससे पहले ही स्थानीय लोगों के द्वारा युवती को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

पुलिस को फिलहाल इस मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम अस्पताल गई है जबकि दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच कर रही है।अपराधियों कि गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।इधर बताया जाता है कि लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंका गया है।

error: Content is protected !!