प्रेम जाल में फंसाकर युवती से की ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम संबंध के झांसे में फंसाकर ब्लैकमेल करने और रूपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक सहयोगी अभी फरार है।मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी दानिश अंसारी ने एक युवती से प्रेम संबंध का झांसा देकर पहले उससे घनिष्ठता बढ़ाई। इसी दौरान उसने युवती की कुछ निजी व अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद कर लीं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती से मोटी रकम की मांग की।बताया जा रहा है कि जब युवती ने रूपये देने से इंकार किया, तो आरोपी ने 18 अक्टूबर को उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इसके बाद भी वह लगातार व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए युवती पर दबाव बनाता रहा। रूपये की मांग करते रहा।मानसिक रूप से प्रताड़ित युवती ने अंततः अपने परिजनों के साथ एमजीएम थाना पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दानिस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि इस मामले में दूसरा आरोपी नासिर अंसारी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, चैट रिकार्ड और वायरल की गई तस्वीरों से संबंधित तकनीकी साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है।

error: Content is protected !!