बोकारो: दामोदर नदी में डूबे दो सगे भाई, मूर्ति विजर्सन के दौरान हुआ हादसा

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट स्थित फिल्टर प्लांट के पास दामोदर नदी में डूबने से दो सगे भाई डूब गए।दोनों युवक की पहचान बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले निवासी विधु प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार और 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।दोनों भाई बीते कुछ दिनों पूर्व अपने मामा के यहां बेरमो थाना क्षेत्र के करगली तीन नंबर निवासी शिव विनय कुमार के घर विश्वकर्मा पूजा में शामिल होने के लिए आये हुए थे। परिजनों ने बताया कि देर शाम को दोनों भाई विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए करगली गेट स्थित फिल्टर प्लांट के पास दामोदर नदी गये थे।जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों युवक दामोदर नदी में गये।पानी का बहाव तेज होने के कारण वह दोनों नदी में डूब गये।

घटना की जानकारी पाकर बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे।स्थानीय लोगों द्वारा डूबे हुए युवकों की खोजबीन की जा रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।उनकी खोजबीन के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है, मगर अभी तक सफलता नहीं मिली है।डूबे युवकों के मामा विनय कुमार ने बताया कि हमारे दो ही भांजे थे दोनों ही डूब गए, हम अपनी बहन और बहनोई को अब क्या जवाब देंगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि दो सगे भाईयों के डूबने की सूचना मिली है, एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, दोनें की तलाश जारी है, अभी तक फिलहाल कुछ सफलता नहीं मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। देर रात तक खोजबीन के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली अभी भी उनकी खोज जारी है।अभी भी लोग घटनास्थल पर उपस्थित हैं वहीं प्रशासन भी खोजबीन में लगा हुआ है।

error: Content is protected !!