झारखण्ड शराब घोटाले मामले में एसीबी ने आरोपी नवीन केडिया को गोवा से किया गिरफ्तार…

राँची।झारखण्ड में करोड़ों के शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई जारी है।इस बीच झारखण्ड एसीबी की टीम ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है।नविन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है।गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर राँची लाने की तैयारी कर रही है।राँची में एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी।बता दें कि नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा था।लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। शराब घोटाला केस में आरोपी बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम बेल भी मांगी थी। लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था।

error: Content is protected !!