एसीबी की कार्रवाई:गिरिडीह में जमाबंदी के नाम पर सीआई 6 हजार घूस लेते दलाल के साथ गिरफ्तार,जामताड़ा में समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय का लिपिक भी 6 हजार घूस लेते धराया…
गिरिडीह/जामताड़ा।झारखण्ड के गिरिडीह और जामताड़ा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है।दोनों जगहों पर दो घूसखोर कर्मचारी सहित तीन को घुस लेते दबोचा है।जिसमें एक दलाल भी शामिल है।धनबाद की टीम ने गिरिडीह में दबिश दी,वहीं दुमका एसीबी टीम ने जामताड़ा में दबिश दी है।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल ऑफिस में धनबाद एसीबी ने छापा मारा है। टीम ने अंचल के निरीक्षक (सीआई) सुरेन्द्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।दोनों को छह हजार रुपए रिश्वत के आरोप ने पकड़ा गया है। यह कार्रवाई धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार की अगुवाई में की गई है।एसीबी की टीम के द्वारा बताया गया कि एसपी एसीबी के पास लक्ष्मी कुमार वर्णवाल ने आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया था कि लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल के नाम से गिरिडीह जिला अतर्गत बेंगाबाद अंचल के मौजा मोतीलेदा, खाता संख्या -74, खेसरा-4045, रकवा-7.34 डीसमिल जमीन है। उक्त जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए एलआरडीसी कार्यालय, गिरिडीह में आवेदन दिया था।एलआरडीसी कार्यालय, गिरिडीह द्वारा आवेदन को अंचल कार्यालय, बेंगाबाद भेजा गया। जब अंचलाधिकारी से मिले तो उन्हेंने मोतीलेदा पंचायत के कर्मचारी सुरेन्द्र यादव के पास भेजा। 16 दिसम्बर को जब ये कर्मचारी सुरेन्द्र यादव से बात की तो दाखिल खारिज के लिए 15000 रुपये रिश्वत की मांग किया गया।
शिकायत मिलने के बाद एसपी एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया और फिर टीम गठित कर छापेमारी की। विभाग के द्वारा जारी प्रेस रिलीज ने यह बताया गया कि प्राथमिकी अभियुक्त अंचल निरीक्षक सुरेन्द्र यादव (पिता- रामजी महतो, पता-ग्राम अगईयां, पीरटाङ, पोस्ट-विशनपुर थाना-पीरटांड़) एवं अप्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार (दलाल) को परिवादी से 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
शिकंजे में समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय का लिपिक, एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
इधर ,संथाल परगना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जामताड़ा जिला के झारखण्ड शिक्षा परियोजना के समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के लिपिक सौरव कुमार को छह हजार रुपया रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।सौरभ रासबिहारी झा नामक संकुल साधन सेवी से मानदेय भुगतान की स्वीकृति पत्र देने के लिए रुपए ले रहे थे।टीम ने गिरफ्तार लिपिक को दुमका स्थित एसीबी कार्यालय लेकर पहुंची।बताया जाता है कि रासबिहारी झा जो जामताड़ा जिला के नाला प्रखण्ड स्थित झारखण्ड शिक्षा परियोजना अन्तर्गत संकुल साधन सेवी के रूप में कार्यरत हैं। उनके मानदेय भुगतान की स्वीकृति पत्र देने को लेकर जामताड़ा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के लिपिक सौरभ कुमार ने आठ हजार रुपया का रिश्वत की मांग की थी।रासबिहारी झा रिश्वत देना नहीं देना चाहते थे।इस वजह से उन्होंने दुमका जाकर एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत की।जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका थाना कांड संख्या 04/25 दर्ज किया गया।केस होने के बाद एसीबी टीम के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया। इस सत्यापन में आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा आठ हजार रुपये घूस मांगने की पुष्टि हुई। इसमें छह हजार काम करने से पहले और दो हजार काम होने के बाद की डिमांड थी।
दुमका एसीबी के डीएसपी ने कहा कि लिपिक सौरभ कुमार के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।जामताड़ा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय से सौरभ कुमार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी सौरभ कुमार द्वारा आवेदक रासबिहारी झा को आज गुरुवार को रिश्वत की पहली किश्त छह हजार रुपये के साथ समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जामताड़ा बुलाया गया था। इधर एसीबी ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया और छह हजार रुपए रिश्वत लेते सौरभ कुमार को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

